सरायपाली :
मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्री रामचन्द्र जी के अयोध्या में होने जा रहे भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के सफल आयोजन के लिए सर्व हिंदू समाज ने अग्रवाल पंचायत धर्मशाला में आवश्यक बैठक आहूत किया गया। जिसमें बैठक में उपस्थित सभी धर्म प्रेमीयो की सहमति से कई निर्णय लिए गए।
22 तारीख को अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर भगवान श्री राम की मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रैली में और सभी कार्यक्रम में शामिल होंगे!
शहर के प्रत्येक घर जाकर दिया वितरण करना, दस हजार दीपक नगर पालिका परिषद अन्तर्गत सभी 15 वार्डों मैं वितरण करना, 22 जनवरी को दिपावली जैसे उत्सव मानने के लिए प्रेरित करने। शहर के विभिन्न स्थानों चौक चौराहों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम चन्द मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (सांकेतिक) फ्लेक्स लगाया गया है।
स्थानीय राम मंदिर को साफ सफाई कर, बिजली झालर लाइटों से सजाया गया है। नगरपालिका द्वारा गोबर से बाहरी हिस्से को लिपा गया है।
22 जनवरी को भोर के वक्त प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
पुरानी मण्डी पदमपुर रोड से विशाल बाइक रैली शहर में निकाला जाएगा। जयस्तंभ चौक में 22 जनवरी को दिन भर अयोध्या का लाइव (सीधा) प्रसारण दिखाया जायेगा, जिसके लिए तैयारी करने, जयस्तंभ चौक में 22जनवरी को सुबह से लेकर शाम तक प्रसाद वितरण किया जाएगा। शहर के चौक चौराहे को दुल्हन की तरह सजाया गया है। बैठक में सुशील जैन व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष, अमर बग्गा जनसंघ कार्यकर्ता, संजय शर्मा ब्राह्मण समाज, विपिन उपवेजा, मयंक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

More Stories
तंबाकू छोड़ें, जीवन बचाएं! विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी अपील
पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पत्रकारिता गौरव उत्सव में व्यक्त किया सम्मान
श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहादत का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि अर्पित की