रायपुर – सरायपाली/इरफ़ान शेख़ :
ओडिसा सीमा से छत्तीसगढ़ राज्य में धान तस्करों द्वारा लगातार तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है। प्रशासन की मुस्तैदी से कारवाही निरंतर की जा रही है।

कल रात 2अलग अलग मामलों में राजस्व की टीम व मंडी प्रशासन द्वारा एक ट्रैक्टर व माजदा ट्रक को जप्त किया गया है।
एसडीएम सरायपाली ओंमकारेश्वर सिंह के निर्देशन में अवैध धान तस्कर पर कारवाही करते हुए ग्राम खोकसा, सागरपाली, में धान से भरा मेटाडोर 150पैकेट , करीब 70क्विंटल ट्रक समेत जप्त किया गया है।
एक अन्य मामले में मंडी प्रशासन द्वारा अंतर्राजजीय जांच चौकी पालीडीह , ग्राम पंचायत सिरपुर में मंडी सचिव सुशील साहू, कर्मचारी महेंद्र भोई, जैनेंद्र पटेल, पंकजराज पटेल, सैनिक राजेश दीवान द्वारा एक ट्रैक्टर धान लगभग 100पैकेट वजन 40क्विंटल, सोनालिका ट्रैक्टर नया, बगैर नंबर वाहन, मालिक व चालक सौदा डडसेना से जप्त किया गया है।

More Stories
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की बड़ी परीक्षा: स्पिन के जाल से कैसे निकलेगा भारत, सिर्फ 3 खिलाड़ियों के पास है टेस्ट अनुभव
CGPSC SI Result 2026 जारी: 341 पदों के लिए 7,301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में चयनित, जानें आगे की पूरी प्रक्रिया
22 लाख का सौदा फंसा, 10 लाख की बयाना राशि भी नहीं मिली वापस! भिलाई स्टील प्लांट मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला