मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और कृति सैनन की आने वाली फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
शाहिद कपूर और कृति सैनन की जोड़ी जल्द ही रोमांटिक फिल्म में ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आयेगी।इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और अराधना शाह ने किया है।’तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है,जिसमें शाहिद और कृति के बीच बेहतरीन रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। ट्रेलर में कृति सैनन एक रोबोट का किरदार निभाती दिख रही हैं, जिससे शाहिद कपूर को प्यार हो जाता है।
इसके बाद वह कृति सैनन से शादी करने की कोशिश में लग जाता है लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसे पता लगता है कि वह एक रोबोट है।ट्रेलर में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया की झलक भी देखने को मिल रही है।
दिनेश विजान निर्मित ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 09 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक