विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में गांव गांव पहुंच रही यात्रा
सरायपाली//इरफ़ान शेख़ :
विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में निकाली जा रही गणतंत्र यात्रा आज सागरपाली पहुंची जिसमें बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे भी शामिल हुईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और महात्मा गांधी जी के तैलचित्र में माल्यार्पण और पूजा अर्चना कर की गई।
तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ ही राज्यगीत गाकर, प्रभात फेरी निकाली गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि हमने बापू के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए गणतंत्र यात्रा निकाली है। बापू के विचारों से क्रांति आई है और देश गुलामी के बेड़ियों से आजाद हो सका।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने भी संबोधित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि बापू के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की यह मुहिम शानदार है। सत्य और अहिंसा के मार्ग में हम सभी को चलना चाहिए।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत बसना के अध्यक्ष श्रीमती रूखमणी पटेल, सरपंच ग्राम पंचायत सागरपाली श्रीमती कलिंद्री मुन्ना अग्रवाल, श्रीमती साहिना हुसैन, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिदार ,कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष श्री नारायण आदित्य, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री अमृत पटेल, लोहारिन डीपा सरपंच श्री घसिया सिदार, नपा के सभापति श्री सुरेश भाई, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री भरत मेश्राम, श्री मुन्ना अग्रवाल श्री अरमान मल्लिक, श्री अमित पठानिया, श्री शंकर साहू, एन एस यू आई अध्यक्ष श्री भीष्म देव पटेल, प्रधान पाठक श्री सत्तार अली शिक्षक शिक्षिकाएँ, रोवर रेंजर्स, स्कूली बच्चे और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक