India vs Afghanistan 2nd T20 इंटरनेशनल मैच में भारत ने छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अफगानिस्तान की पारी के दौरान विराट कोहली एक समय बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे और तब उनसे मिलने के लिए एक फैन स्टेडियम का सिक्योरिटी घेरा तोड़कर पहुंच गया। विराट के इस फैन ने उनके पैर छुए और गले भी लगा लिया। इतनी देर में सिक्योरिटी से एक शख्स ने खींचकर उसे उठाया और मैदान से बाहर ले गया। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, लेकिन इसके आगे क्या हुआ, उसका UNSEEN वीडियो अभी ज्यादा लोगों ने नहीं देखा है।
ViratGang.in नाम के ट्विटर (अब X) अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे विराट ने सिक्योरिटी से उस फैन से आराम से पेश आने के लिए कहा। यह मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में 14 जनवरी को खेला गया था। यहां देखें विराट कोहली का UNSEEN VIDEO-
मैच की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और अफगानिस्तान को एक बार फिर पहले बैटिंग का न्योता दिया। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 172 रन बनाए। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने चार ओवर में महज 17 रन देकर दो विकेट चटकाए। जवाब में टीम इंडिया ने 15.4 ओवर में ही चार विकेट गंवाकर 173 रन बना डाले। कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर बिना खाता खोले ही आउट हो गए। करीब 14 महीने बाद टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे विराट कोहली ने 16 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने कुल पांच चौके लगाए। विराट जितनी देर भी मैदान पर थे, काफी ज्यादा पॉजिटिव खेलते नजर आए।विराट कोहली आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से बाहर थे। विराट के अलावा रोहित शर्मा ने भी इस सीरीज के साथ ही टी20 इंटरनेशनल में वापसी की है।

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ