चित्रदुर्ग (कर्नाटक). कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में प्रवेश करेगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ गांधी ने रातभर विश्राम के बाद सुबह यहां रामपुरा से यात्रा बहाल की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के ओबालापुरम में कुछ देर ठहरेंगे।
‘भारत जोड़ो यात्रा दल ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, ”एक और शानदार दिन। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक- ‘भारत जोड़ो यात्रा जहां जा रही है, उसे प्यार मिल रहा है। हम एक और उल्लेखनीय दिन के लिए आंध्र प्रदेश में प्रवेश करने वाले हैं। इसके लिए हमारे साथ जुड़िए। आंध्र प्रदेश में कुछ देर ठहरने के बाद गांधी दिन में बाद में कर्नाटक लौटेंगे। कांग्रेस कार्यालय के पदाधिकारियों के अनुसार, राहुल गांधी आंध्र प्रदेश में जजिराकल्लू टोल प्लाजा से प्रवेश करेंगे, जहां वह शाम साढ़े चार बजे तक रुकेंगे और फिर आगे बढ़ेंगे।
कांग्रेस नेता शाम को ओबालापुरम गांव में भी कुछ देर रुकेंगे। वायनाड से सांसद गांधी कर्नाटक लौटने के बाद रात को बेल्लारी जिले के हैलाकुंडी मठ में रुकेंगे। रामपुरा से यात्रा के आगे बढ़ने पर रास्ते में बैनर, पोस्टर और कांग्रेस के झंडे नजर आए। कई लोगों ने राहुल गांधी से हाथ मिलाया, उन्हें गले लगाया और उनसे बातचीत की। ‘भारत जोड़ो यात्रा ने 30 सितंबर को कर्नाटक में प्रवेश किया था और 21 दिनों में 511 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यह 20 अक्टूबर को राज्य से बाहर निकल जाएगी।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला