वाशिंगटन. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक में भाग लेने के अगल आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जर्मनी सहित कई देशों के वित्त मंत्रियों के साथ अलग अलग द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की है और अगले वर्ष भारत की अध्यक्षता में हो रही जी 20 बैठक को सफल बनाने मदद की अपील की।
श्रीमती सीतारमण ने आज जर्मनी के वित्त मंत्री क्रिस्टिन लिंडर के साथ चर्चा की। उन्होंने कई क्षेत्राें में संभावित सहयोग पर भी विचार विमर्श किया। उन्होंने जर्मनी से भारत को जी 20 की अध्यक्षता में सहयोग करने की भी अपील की।
श्रीमती सीतारमण ने न्यूीजलैंड के उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री ग्रांट रोर्बटशन से भी भेंट की और फिनटेक तथा इंडिया स्टेक सिस्टम इंटरपोर्टेराबिलिटी में सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने आस्ट्रेलिया के वित्त मंत्री जिम चार्ल्मस से भी भेंट की और भारत की अध्यक्षता में अगले वर्ष हो रही जी 20 बैठक में उठाये जाने वाले संभावित मुद्दों पर चर्चा की।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला