अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के घोघसा गांव में सोमवार सुबह दो बच्चे खलते-खलते एक कच्चे कुएं में गिर गए। घटना में एक मासूम की मौत हो गई, जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर है। रिश्ते में दोनों सगे भाई है। कुआं करीब 7-10 फीट गहरा बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार 4 वर्षीय सन्नी पिता राकेश और 3 वर्षीय उसका भाई सावन घर के बाहर खेल रहे थे। घर से थोड़ी दूरी पर एक कच्चा खुला कुआं है। अचानक खेलते समय दोनों कुएं में गिर इस दौरान पास ही खेल रहे दूसरे बच्चे ने घर में आकर उसकी दादी को जानकारी दी। जब बच्चों दादी मौके पर पहुंची तो उसने एक बच्चे की जान तो बचा ली, लेकिन दूसरा पानी में डूब चूका था। दूसरे बच्चे की भी हालत गंभीर बनी हुई है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि जब यह घटना घटित हुई, उस दौरान बच्चों का पिता मजदूरी के लिए घर से बाहर गया हुआ था। हादसे में जिस बच्चे की मौत हुई है, उसका नाम सन्नी बताया जा रहा है, जबकि सावन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ