August 3, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

रकुल प्रीत ब्यूटीफुल लुक में नजर आ रही हैं…

रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी शादी की खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बीच उनकी लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं। जिसमे वो काफी ब्यूटीफुल लुक में नजर आ रही हैं। वहीं रकुल का लहंगा लड़कियों को जरूर पसंद आ सकता है। वेडिंग सीजन में सगाई से लेकर रिसेप्शन में अगर हट के लुक की तलाश में हैं तो रकुल प्रीत के इस लहंगे को जरूरत ट्राई कर सकती हैं। 

कैसा है रकुल प्रीत का लुक
रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने खूबसूरत लुक की फोटोज शेयर की है। जिसमे वो पिंक कलर के प्लीटेड लहंगे को पहनकर रेडी हैं। वहीं इस लहंगे की हेमलाइन पर पीले रंग का शेड है। जो इसे काफी यूनिक कलर काम्बिनेशन वाला बना रहा है। जिसके साथ मल्टीकलर थ्रेड वर्क वाला एंब्रायडरी ब्लाउज मैच किया गया है। डीप वी नेकलाइन के साथ स्लीवलेस डिजाइन इस ब्लाउज को गॉर्जियस लुक देने के लिए काफी दिख रही है। 
 

मेकअप और ज्वैलरी ने बनाया खास
रकुल का ये लुक लड़कियों को जरूर स्टाइल टिप्स दे सकता है। आमतौर पर लहंगे के साथ लड़कियां हाई स्लीक बन बनाने से परहेज करती हैं। लेकिन रकुल ने इस पिंक ब्यूटीफुल लहंगे को स्लीक हाई टॉप बन के साथ पेयर किया है। जिसके साथ गोल्डन चांद बाली को कैरी किया है। वहीं बोल्ड मेकअप परफेक्ट लुक देने के लिए काफी दिख रहा था। 

लड़कियों के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन
इंगेजमेंट सेरेमनी से लेकर मेहंदी और रिसेप्शन में अगर आप हटके कलर काम्बिनेशन को ट्राई करना चाहती हैं तो रकुल प्रीत का ये लुक बिल्कुल परफेक्ट है। जिसे उन्हें ईजी टू कैरी स्टाइल में दुपट्टा लेकर कंप्लीट लुक दिया है।