मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना भारतीय क्रिकेटर सौरभ गांगुली की बायोपिक में काम करते नजर आ सकते हैं।
भारतीय क्रिकेटर सौरभ गांगुली की बायोपिक बनाने को लेकर चर्चा है।विक्रमादित्य मोटवाने पहले इस फिल्म को निर्देशित करने वाले थे।
अब चर्चा है कि रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या इस फिल्म को निर्देशित कर सकती हैं।
कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सौरव गांगुली का किरदार निभाने के लिए आयुष्मान खुराना को साइन किया गया है। इससे पहले कार्तिक आर्यन का नाम भी इस रोल के लिए सामने आ रहा था। यदि सबकुछ सही रहा तो आयुष्मान खुराना, सौरभ गांगुली की बायोपिक में नजर आ सकते है।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक