April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

चाय वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महाराज नरेंद्र नयन शास्त्री जी की भागवत कथा

चढ़ावे में आई राशि को गांव की बेटियों को दिया

सक्ति/दि बीबीसी लाइव/हर्ष केडिया :

सक्ति के पास ग्राम सकर्रा में चल रही भागवत कथा में लोगों को मिल रहा भागवत कथा का रसपान एवं उचित आध्यात्मिकता का मार्ग दर्शन हो रहा है।

चाय वाले बाबा के नाम से सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय महाराज नरेंद्र नयन शास्त्री जी की भागवत कथा ग्राम शर्करा में चल रही है। जिसमें लोगों को आध्यात्मिकता का मार्ग एवं भागवत कथा का रसपान प्राप्त हो रहा है। महाराज जी के द्वारा चढ़ावे में आई गई संपूर्ण राशि को गांव के बेटियों को देने की घोषणा की गई है।

बेटियों से बहुत लगाव..

महाराज जी का कहना यह है की गर्भ हत्या को आध्यात्मिकता के द्वारा पूर्ण तरह से विराम लगाया जा सकता है। अगर बेटी ना होती तो हम ना होते! अगर बेटी ना होती तो यह संसार ना होता! अगर बेटी ना होती तो साधु संत महात्मा ना होते!
यह कहते हुए उन्होंने सारे चढ़ावे की राशि को वहां के बेटियों को समर्पित कर दिया।

महाराज जी का कहना है की आध्यात्मिकता के द्वारा गर्भ हत्या पर पूरी तरीके से विराम लगाया जा सकता है।