बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म मैरी क्रिसमस की 12 जनवरी को रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले मेकर्स ने बुधवार को मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी, जिसमें फिल्म की टीम के साथ कई एक्टर्स नजर आए.
स्क्रीनिंग में सभी का ध्यान खींचा वह थी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी. रियल कपल ने स्क्रीनिंग में एक दूसरे को गले लगा कर बातें की. विक्की ने किस करते हुए कैटरीना को स्क्रीनिंग की बधाई दी. इस दौरान कैट ने ब्लैक आउटफिट पहना था जो उन पर बेहद खूबसूरत लग रहा था. कैटरीना हमेशा की तरह इस दौरान भी किलर लग रही थीं.
हाईहिल पहने हुए कैट जैसे ही आईं सभी उन्हें देखते रह गए. वहीं विक्की कौशल केजुअल लुक में नजर आए. फिल्म की स्क्रिंग में सभी की निगाह आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे पर भी टिकी रही. इस दौरान अनन्या का देसी लुक देखने को मिला. एक्ट्रेस व्हाइट सलवार सूट पहने नजर आईं.

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक