August 3, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

बाघ के हमले से मवेशी चराने गए व्यक्ति की मौत

*बाघ के हमले से सातवीं मौत।*

*प्रबंधन बाघ के हमले से जनहानि रोकने में पूरी तरह नाकाम*

मानपुर बफर के गुरवाही बीट से लगे राजस्व एरिया में अपनी बकरी चरा रहे पतौर निवासी घिन्नु पिता रामस्वरूप सिंह उम्र 55 वर्ष को टाइगर ने हमला किया है,इस हादसे में वृद्ध चरवाहे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है।घटना की जानकारी पर मौके पर पार्क टीम पहुंची है,और घटना सम्बंध में ग्रामीणों को समझाइश दे रहे है।

बताया जाता है कि मृतक घिन्नु रोज की तरह दो अन्य साथियों के साथ गुरूवाही बीट से सटे राजस्व एरिया डगरहाई डोंगरिया (झमकनिया) के पास अपनी बकरी चरा रहा था,तभी शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे झाड़ियों में छिपा बाघ अचानक हमला किया है,घटना को देख दो अन्य साथियों ने ज़ोर ज़ोर आवाज़ लगाई,जिसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया,परन्तु तब तक वृद्ध चरवाहा दम तोड़ दिया था।

इस दर्दनाक हादसे से ग्रामीणों में दशहत है,वही परिवार जनों का रोरोकर बुरा हाल है।सूत्रों की माने तो दोपहर करींब ढाई बजे पार्क टीम ज़रूरी कार्यवाही कर शव को कब्जे में ली है।विदित हो कि अभी हाल के माह में टाइगर हमले में इंसानी मौतों का जमकर ग्राफ बढ़ा है,जो निश्चित ही चिंता विषय है।