कोरबा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने प्रेमी घर जाकर आत्महत्या कर ली. युवती की लाश उसके प्रेमी के घर में फैंसी के फंदे पर लटकती मिली, इस घटना खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि, युवती और उसके प्रेमी बीते 5 साल से प्रेम प्रसंग में थे. मृतिका ने ऐसा जानलेवा कदम क्यों उठाया इसकी जाँच में कोतवाली पुलिस जुट गई है.
कोतवाली थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह के मुताबिक, मृतिका की पहचान 20 वर्षीय नेहा यादव के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, वहीं मृतिका और युवक के परिजनों का बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक