विष्णु देव साय सरकार की संरक्षण में हसदेव की जंगलों की कटाई हो रही है, वन्य प्राणी गांव में जा रहे हैं और लोगों पर हमला कर रहे
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि सरगुजा में मानव हाथी द्वंद में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरबा जनजाति के शिवचरण की हुई मौत के लिए विष्णु देव साय की सरकार जिम्मेदार है। राज्य सरकार को पहाड़ी कोरबा जनजाति के शिवचरण के परिजनों को 50 लाख रू मुआवजा और उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तत्काल देनी चाहिए और जंगलों की कटाई को रोकने का निर्देश दे। वन्य प्राणियों के साथ जंगलों के आसपास के गांव में रहने वालों की सुरक्षा पुख्ता करें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हसदेव अरण्य के पास एलिफेंट रिजर्व बनाने के लिए जगह आरक्षित किया गया था जहां पर अभी विष्णु देव साय सरकार के संरक्षण में हसदेव की जंगलों में बेधड़क कटाई हो रही है। जंगलों की कटाई से डरे वन्य प्राणी अब गांव की ओर जाकर आम लोगों पर हमला कर रहे, हाथी भी भयभीत है और वह अपने निवास स्थान से बाहर निकाल कर गांव में घुस रहे हैं जिसका ही परिणाम है कि शिवचरण की मौत हाथी के कुचलना से हुई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हसदेव अरण्य में कटाई पर कड़ा फैसला लेते हुए रोक लगाई थी और केंद्र की भाजपा सरकार से हसदेव क्षेत्र में खदानों के आवंटन को निरस्त करने की मांग भी किया था। अब राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार है, कांग्रेस सरकार के दौरान भाजपा हसदेव क्षेत्र में खनन और जंगलों के कटाई के विरोध में थे, अब उन्हें कांग्रेस सरकार के द्वारा पारित संकल्प के आधार बनाकर केंद्र सरकार से हसदेव अरण्य क्षेत्र में जंगलों की कटाई और खदानों के आवंटन को रद्द करना चाहिए। दुर्भाग्य की बात है प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद आदिवासी वर्गों की आवाज को सुना नहीं जा रहा है। जंगलों की कटाई का विरोध कर रहे आदिवासियों को डराया, धमकाया जा रहा है, जेल में बंद किया जा रहा है।

More Stories
महासमुंद में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल-ढाबों की जांच में मिली खामियां; पनीर का लिया गया सैंपल
रायपुर में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या: चरित्र पर शक में प्रेमी ने दुपट्टे से घोंटा गला, खेत में डुबोकर ली जान; 24 घंटे में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में LPG का नया दौर: 15 अगस्त से मिलेगा 10 किलो का स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर, ऐप से बुकिंग और 4 घंटे में डिलीवरी का दावा