छत्तीसगढ़ में नए यातायात नियम के विरोध में आज पूरे प्रदेश में चालक संघ सड़क पर उतर आया है। हिट एंड रन केस के खिलाफ चालक संघ का कड़ा विरोध देखने मिला है। आज विरध करते हुए राजधानी रायपुर में ट्रकों के पहिए रोककर नेशनल हाइवे को बंद करने का भी काम किया गया है। ट्रकों के पहिए थमने से राजधानी से ट्रांसपोर्टिंग व्यवस्था ठप्प पड़ गई है। साथ ही कई जिलों में आटो चालक, बस चालक भी आज विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
बतादें कि केंद्र सरकार के द्वारा संसद से पारित नए ट्रैफिक नियम को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही देशभर में यह लागू किया जा चुका है। इस बीच नए नियम के तहत हिट एंड रन के केस के प्रावधानों का वाहन चालकों ने विरोध किया है। भारतीय दंड संहिता 2023 में संशोधन के अनुसार नियम सख्त हो गए हैं। नए नियम के तहत हिट एंड रन के केस में वाहन चालक पर 7 लाख रुपये तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान किया गया है। आज सुबह से ही जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ मोटर यूनियन एसोसिएशन ने प्रदेश व्यापी बंद का आह्वान किया जिसा सभी ने समर्थन किया है।
संसद के बाद कानून लागू होने से नाराज ट्रक मोटर एवं ऑटो चालको का अपना पक्ष रखा है। संघ का कहना है कि सरकार का यह नया कानून न्याय संगत नहीं है। हमारे मोटर मालिक अपने वाहनों का टैक्स, बीमा, फिटनेस आदि देकर सड़कों में वाहन चलाते हैं। चालक की कोई गलती नहीं है तो भी कोई दुर्घटना हो जाए तो हम वाहन चालक, जो दूसरे की मजदूरी करते हैं, वह कैसे इतने बड़े जुर्माने की भरपाई करने में सक्षम हो पाएगें। उनका यह मानना है कि इतने पैसे अगर वह खुद कमा लेते तो इस तरह की गलतियों पर जुर्माना भरने में कोई दिक्कत नहीं होती।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक