April 23, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

सेंचुरियन टेस्ट में भारत को लगा झटका, श्रेयस अय्यर लौटे पवे

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (26 दिसंबर) से शुरू हो गया है। इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहले दिन लंच के बाद खबर अपडेट किए जाने तक 27 ओवर में चार विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पांचवें ओवर में पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 14 गेंद में पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। कागिसो रबाडा ने उन्हें आउट किया। यशस्वी जायसवाल 37 गेंद में 17 रन ही बना सके। शुभमन गिल सिर्फ दो रन का योगदान दे सके। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी हुई। श्रेयस अय्यर 50 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए।नांद्रे बर्गर और रबाडा ने 2-2 विकेट लिया है। मेजबान साउथ अफ्रीका के लिए दो और भारत के लिए एक खिलाड़ी ने डेब्यू किया है। साउथ अफ्रीका के लिए नांद्रे बर्गर और डेविड बेडिंगम खेल रहे हैं, जबकि भारत के लिए शार्दुल ठाकुर डेब्यू कर रहे हैं।