दुर्ग. जेवरा- सिरसा चौकी क्षेत्र में 8 माह के नवजात बच्ची को कार चालक ने कुचल दिया. गंभीर हालत में बच्ची को पिता ने जिला अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.
बताया जा रहा कि ग्राम समोदा निवासी सुभाष जोशी की 8 माह की बेटी रितिका जोशी घर के बाहर खेल रही थी. तभी अचानक एक अनियंत्रित कार ने बच्चे को रौंद दिया. नाजुक हालत में बच्ची को लेकर पिता जिला अस्पताल गए, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.
इस घटना के बाद अब परिवार में मातम पसरा है. वहीं आरोपी कार चालक को जेवरा – सिरसा चौकी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

More Stories
नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ सरकार ने दी ₹2.25 करोड़ की आर्थिक सहायता
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षकों के तबादले; ट्रैफिक और DCB/DCRB को मिले नए प्रभारी
मुंबई से दबोचा गया फरार पूर्व नक्सली, INSAS राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद; जशपुर पुलिस का बड़ा खुलासा