रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद आज यानी 19 से 21 दिसंबर तक विधानसभा शीतकालीन सत्र चलेगा. सत्र के पहले दिन की समाप्ति के बाद कांग्रेस विधायक की बैठक होगी. यह बैठक में नए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास में होने वाली है. इसमें कांग्रेस के सभी 35 विधायक शामिल होंगे.
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पहले नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत से सभी विधायकों का परिचय होगा. उसके बाद विधानसभा सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ अनुपूरक बजट को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा होगी.
बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीन दिवसीय सत्र में कुल 3 बैठकें होंगी. सत्र में सरकार 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट लाएगी. यह अनुपूरक बजट 3 योजनाओं के लिए पेश होगा. जिसमें किसानों के 2 साल के बकाया बोनस के लिए 2500 करोड़ रुपये, पीएम आवास योजना के लिए 3 हजार करोड़ रुपये, महतारी वंदन योजना के लिए 500 करोड़ का अनुपूरक बजट होगा.

More Stories
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की बड़ी परीक्षा: स्पिन के जाल से कैसे निकलेगा भारत, सिर्फ 3 खिलाड़ियों के पास है टेस्ट अनुभव
CGPSC SI Result 2026 जारी: 341 पदों के लिए 7,301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में चयनित, जानें आगे की पूरी प्रक्रिया
22 लाख का सौदा फंसा, 10 लाख की बयाना राशि भी नहीं मिली वापस! भिलाई स्टील प्लांट मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला