सरायपाली :
गुरु बाबा घासीदास सतनामी समाज के तत्वाधान में आज 18 दिसंबर दिन सोमवार को गुरु घासीदास बाबा जयंती समारोह का आयोजन सन्ध्या 04 बजे से किया गया।
आज के इस 267वी जयंती में समाज प्रमुख द्वारा आयोजन किया गया।

आतिशबाजी करते हुए पैदल रैली पदमपुर रोड ओवर ब्रिज से होते हुए गुरुनानक चौक पहुंची जहां मुस्लिम समाज द्वारा फूलों का हार पहना कर स्वागत किया गया साथ ही स्वल्पाहार कराया गया।
रैली जयस्थंभ चौक होते हुए मुख्य मार्ग से बस स्टैंड से महलपारा होते हुए भंवरपुर रोड स्थित समाज का सतनाम भवन में समापन किया गया।

कार्यक्रम के बारे में ब्लॉक प्रभारी श्री मुरली जी ने बताया की छत्तीसगढ़ की पावन धरती से पूरे विश्व को सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, प्रेम, शांति व समानता (मानव- मानव एक समान) एकता एवं भाईचारे का संदेश देने वाले महान संत शिरोमणि, परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की आज 267जयंती मनाई गई जिसमे सैकड़ों के संख्या में बच्चे बुजुर्ग महिला पुरुष हाथों में गुरु जी का ध्वज लिए शांति का संदेश दिया।

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ