गाजा, गाजा पट्टी में गत 07 अक्टूबर से जारी इजरायली हमलों में मारे गये फिलिस्तीनियों की संख्या 15,523 हो चुकी है।
हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-किदरा ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की विफलता के बीच फिलिस्तीनी एन्क्लेव में घायल लोगों की संख्या 41,000 से ज्यादा हो चुकी है। सैकड़ों घायल लोगों का इलाज बहुत सीमित चिकित्सा संसाधनों के साथ किया जा रहा है, क्योंकि उत्तरी गाजा के अस्पतालों में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है।
उन्होंने कहा कि गाजा पट्टी के सभी अस्पतालों में मरीजों की संख्या उनकी चिकित्सा और बिस्तर क्षमताओं से ज्यादा है, गंभीर मामलों को संभालने के लिए आवश्यक सर्जिकल संसाधनों की कमी है। घायलों को विदेश में इलाज कराने की अनुमति देने के लिए धीमी गति की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि इजरायल-हमास संघर्ष की शुरुआत के बाद से केवल 403 लोगों को गाजा पट्टी छोड़ने की अनुमति प्रदान की गई है।
उन्होंने चिकित्सा आपूर्ति, दवाओं और ईंधन की आपुर्ति सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षित मानवीय गलियारों की मांग को दोहराया और कहा कि घायलों और रोगियों का इलाज करने के लिए विदेश यात्रा की अनुमति मिलने की कोशिश करनी चाहिए।

More Stories
मेडिकल रिपोर्ट निगेटिव फिर भी सजा: CG हाईकोर्ट का अहम फैसला, बच्ची की गवाही पर दुष्कर्म केस में आजीवन कारावास की सजा बरकरार
Heatstroke Alert! लू के 5 खतरनाक लक्षण और बचाव के आसान उपाय, जानें तुरंत क्या करना चाहिए!
क्या दीपिका और रणवीर के घर आने वाला है ‘बेबी नंबर 2’? एक क्रिएटिव पोस्ट से मचा तहलका!