April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट 15 दिसंबर से पहले

सोनाटा सॉफ्टवेयर लिमिटेड (Sonata Software Ltd) ने अपने निवेशकों के लिए बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर का भाव बीएसई में 1367.90 रुपये के लेवल पर पहुंच कर बंद हुआ था। बता दें, बीते 2 सालों में कंपनी अपने निवेशकों को दूसरी बार बोनस शेयर बांटने जा रही है।  

15 दिसंबर से पहले है रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने 30 नवंबर को दी जानकारी में बताया था कि 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस स्टॉक के लिए रिकॉर्ड डेट 12 दिसंबर 2023, दिन मंगलवार को तय किया गया है। यानी जिस किसी निवेशक का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में इस दिन रहेगा उसे ही बोनस शेयर का फायदा होगा। 

कंपनी इससे पहले 2022 में निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब योग्य निवेशकों को 1:3 के हिसाब से बोनस शेयर बांटा गया था। 

1 साल में पैसा हुआ डबल

पिछले एक साल में सोनाटा सॉफ्टवेयर लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस दौरान पोजीशल निवेशकों को 134 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बीते 6 महीने में यह बोनस स्टॉक 39 प्रतिशत की तेजी हासिल करने में सफल रहा है। बता दें, कंपनी के शेयरों में पिछले एक महीने में 14 प्रतिशत से अधिक की बढ़त हासिल कर चुका है।