गरियाबंद। जिले में तेंदुए के हमले से एक 3 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा. घटना छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम रक्सी के नवाडीह ग्राम की है.

बताया जा रहा है कि, बच्ची अपने माता-पिता के साथ खेत में धान कटाई के लिए गई थी. इस दौरान तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिफर कर दिया गया है.

More Stories
एनएचएम भर्ती: 74 संविदा पदों के लिए कौशल परीक्षा की तिथियां जारी, जानें कब और कहां होगी परीक्षा
महासमुंद में दिव्यांगजनों के लिए 24 से 30 अप्रैल तक निःशुल्क सहायक उपकरण मूल्यांकन शिविर, जानें क्या है आयोजन का उद्देश्य
ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों का नशीला पदार्थ जब्त