World AIDS Day 2023: दुनियाभर में हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह खास दिन लोगों के बीच HIV संक्रमण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। इस बीमारी में शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर होने की वजह से शरीर बीमारियों से बचाव नहीं कर पाता है। यह HIV वायरस से इन्फेक्शन की वजह से होता है।
विश्व एड्स दिवस का इतिहास-
बता दें, सबसे पहली बार, वर्ल्ड एड्स डे 01 दिसंबर, 1988 को मनाया गया था। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के 2022 के डाटा के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 3.6 करोड़ लोग, एचआईवी पॉजिटिव हैं। एड्स से बचाव और उसकी रोकथाम के लिए, लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। अपने इस मकसद के साथ वर्ल्ड एड्स मनाने की शुरूआत की गई।
विश्व एड्स दिवस की थीम-
हर साल विश्व एड्स दिवस के लिए एक खास थीम रखी जाती है। इस साल वर्ल्ड एड्स डे की थीम लेट कम्यूनिटीज लीड (Let Communities Lead)रखी गई है। एड्स की रोकथाम में समाज की अहम भूमिका के बारे में लोगों को बताने के लिए, इस खास थीम को चुना गया है।

More Stories
कोंडागांव में बस पलटने से हादसा: यात्री का हाथ कटा, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल
खलनायक की धमाकेदार वापसी! संजय दत्त ने ‘खलनायक रिटर्न्स’ की आधिकारिक घोषणा की, मान्यता दत्त की आँखों में आंसू
भारत की रसोई में गैस संकट से निपटने के लिए अब नया तरीका अपनाएगा सरकार – जानिए क्या है स्पॉट मार्केट से LPG खरीदने का मतलब