अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर महासमुन्द पुलिस की लगातार कार्यवाही
पुलिस को चकमा देने के लिये खण्डा चावल के आड में ले जा रहा था गांजा
महासमुंद – पिथौरा :
बरगढ (ओड़िशा राज्य ) से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप 10 चक्का ट्रक में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये रायपुर मध्यप्रदेश, दिल्ली ले जाने वाला है मुखबीर से प्राप्त करने पर पुलिस ने नाकाबंदी किया। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा एन.एच. 53 के समस्त थाना प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया!
आदेश पर महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी 10 चक्का ट्रक क्रमांक cg 04 श्रब् 2783 सांकरा, बसना की तरफ से आकर ग्राम राजा सेवैया आकाश आटो पार्ट के सामने नेशनल हाईवे 53 अवतार ढाबा के पास खडी हुई थी। वाहन का चालक नही था!
पिथौरा में वाहन को बिना वाहन चालक के खडा देख नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरों की टीम एवं थाना पिथौरा की पुलिस टीम को संदेह प्रतीत हुआ! जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे ट्राली में 295 नग प्लास्टिक के बोरी में चावल का खण्डा भरा हुआ, जिसमें विभिन्न प्रकार का चावल का खण्डा प्रत्येक बोरी में लगभग 50 किलो चावल भरा हुआ! बोरियों को हटाने के बाद नीचे 18 नग अन्य बोरी भरा हुआ मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन में कुल 18 नग प्लास्टिक बोरीयों में कुल 517 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला।
उक्त वाहन पर अवैध गांजा की परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर 05 क्विंटल 17 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 2,58,50,000 रूपये एवं 10 चक्का ट्रक वाहन कीमती लगभग 15,00,000 रूपये तथा 295 नग खण्डा चावल कीमती लगभग 2,50,000 कुल जुमला कीमती लगभग 2,76,00,000 रूपये जप्त किया गया।
उक्त घटना में संलिप्त आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी पुलिस टीम के द्वारा की जा रही है। भारी मात्रा में अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना पिथौरा में कार्यवाही की जा रही है।
सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र (IPS) सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) पिथौरा श्री प्रेमलाल साहू के निर्देशन में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक अमित शुक्ला, उपनिरी. रविन्द्र धु्रव, सायबर सेल प्र्रभारी निरी. नसीमुददीन खान, आर0 रमाकांत साहू, संदीप भोई, देव कोसरिया, शैलेष ठाकुर, जितेन्द्र बाघ, निरी. संजय दलात, विजय कुमार शर्मा, उपनिरी श्रीराम पांडे (टीम प्रभारी) आर0 प्रहलाद सिंह तोमर एन0सी0बी इंदौर क्षेत्रीय इकाई एवं थाना पिथौरा टीम के द्वारा की गई।

More Stories
खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई: भाटापारा और दामाखेड़ा में जांच में कई दुकानें मिलीं मानक के खिलाफ!
पिथौरा की छात्राओं को मिला राज्यपाल से प्रोत्साहन: 10-10 हजार की राशि से बढ़ाया गया हौंसला!
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट ऐड किट, दी सुखद यात्रा की शुभकामनाएं