भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्पूर्ण विश्व को एकता, शांति एवं सद्भाव का संदेश देने वाले सिक्ख धर्म के संस्थापक महान संत श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नमन किया है।
श्री चौहान ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि सम्पूर्ण विश्व को एकता, शांति एवं सद्भाव का संदेश देने वाले सिक्ख धर्म के संस्थापक, महान संत श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि परमार्थ तथा मानवता की सेवा को समर्पित श्री गुरुनानक देव जी के लोक कल्याणकारी विचारों का अखण्ड आलोक सदैव हमारा मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक