रायपुर। छत्तीसगढ़ में रिश्ते शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी भी दी। यह घटना लगभग चार माह पहले की है। पीड़िता ने लोक लाज और आरोपी के डर से घटना के संबंध में पिछले चार माह से किसी को जानकारी नहीं दी थी. आखिरकार हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत की है।
पीड़िता ने अपने शिकायत में बताया है कि करीब 4 महीने पहले वो घर पर अकेली थी. इस दौरान उसके दूर का रिश्तेदार लल्ला उर्फ भूपेन्द्र साहू उसके घर पहुंचा. उसे अकेला देखकर देवर की नीयत बिगड़ गई। फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को डराया धमकाया और घटना की जानकारी किसी से कहने पर पति और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
पीड़िता ने लोक-लाज और आरोपी के डर से उस समय घटना के संबंध में किसी को कुछ नहीं बताई, लेकिन वो काफी तनाव में थी. इसके बाद उसने हिम्मत कर परिजनों को घटना की जानकारी दी, तब जाकर घर वालों के कहने पर महिला ने गुरुवार को नवापारा थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ