नयी दिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजस्थान में मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करने और कांग्रेस को फिर से चुनने की अपील की है।
श्री खडगे ने कहा “बचत, राहत, बढ़त और सपनों की ऊँची उड़ान, कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित जागरुक जनता को मालूम है कि उनका एक बहुमूल्य वोट उनकी ख़ुशहाली की गारंटी है। महान वीरों की धरा तथा सामाजिक एकता के प्रतीक राजस्थान की जनता से अनुरोध है कि मतदान अवश्य करें। ये सोचें कि आपके सुधरते जीवन में कोई रुकावट न आएं।”
उन्होंने युवाओं से कहा , “युवा साथियों और पहली बार वोट डालने वाले नागरिकों से अपील है कि मतदान ज़रूर करें।समाजिक सुरक्षा को चुनें, आर्थिक सशक्तिकरण को चुनें, समृद्धि और विकास की गारंटी को ही चुनें।”
श्री गांधी ने कहा , “राजस्थान चुनेगा मुफ्त इलाज, सस्ता गैस सिलेंडर , ब्याज मुक्त कृषि कर्ज़, अंग्रेज़ी शिक्षा, जाति जनगणना। आज बड़ी संख्या में जाकर, इस्तेमाल करें अपना मताधिकार। चुनिए जनता की हितकारी, गारंटी वाली कांग्रेस सरकार। कांग्रेस फिर से।”

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ