मुंबई,बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने 250 करोड़ की कमाई कर ली है। सलमान खान ,कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म टाइगर 3 दीवाली के अवसर पर 12 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुयी है।’टाइगर 3′ दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। टाइगर 3 ने अपने पहले सप्ताह में 220 करोड़ की कमाई की थी।
यशराज बैनर तले बनी ‘टाइगर 3’, टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है, जो 2012 में ‘एक था टाइगर’ से शुरू हुई थी। यह 2017 में ‘टाइगर जिंदा है’ के साथ जारी रही। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म टाइगर 3 ने 250 करोड़ की कमाई कर ली है।

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ