रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने दिनभर अपने चुनाव क्षेत्र के विभिन्न बुथों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से निरंतर भेंट मुलाकात की एवं उनका उत्साहवर्धन करते रहे ।पूरा चुनाव अत्यंत ही शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ कुछ स्थानों पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश का वातावरण निर्मित हुआ लेकिन वह भी अत्यंत गरिमामय स्थिति में परिवर्तित होकर निर्वाचन शांतिपूर्ण रूप से संपादित हुआ ।
सायंकालीन बेला में राजेश्री महन्त जी महाराज चांगोराभाठा के मुख्य सड़क में बाइक में सवार होकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ गुजर रहे थे। संयोग वस उसी मार्ग में सड़क के बीचों-बीच बृजमोहन अग्रवाल एवं उनके कार्यकर्ताओं की गाड़ियां खड़ी थी और कार्यकर्ता जोर-जोर से नारेबाजी कर रहे थे राजेश्री महन्त जी जैसे ही नजदीक पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने और जोर-जोर से नारा लगाना प्रारंभ कर दिया यहां पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे, राजेश्री महन्त जी को देखकर श्री अग्रवाल जी स्वयं आगे आए और उन्होंने महन्त जी का चरण स्पर्श किया और हाथ पकड़ कर भीड़ से उन्हें ससम्मान बाहर तक छोड़कर वापस हुए।
देर शाम मठ पुरैना क्षेत्र से कार्यकर्ताओं के बीच विवाद होने की सूचना पर महन्त जी महाराज मतदान स्थल पर पहुंचे अल्प सूचना में ही वहां पर महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता गण भारी संख्या में उपस्थित हो गए कार्यकर्ताओं का आरोप था कि भाजपा के प्रत्याशी श्री अग्रवाल जी मतदान केंद्र में चले गए थे। राजेश्री महन्त जी ने वहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात किया और सबको उन्होंने शांत कराया। इसके पश्चात वे सभी संतोषी नगर मतदान केंद्र में गये यहां भी माहौल कुछ गरम था दोनों ही स्थानों पर काफी पुलिस व्यवस्था थी,इन्हें भी शांत कराया गया बाद में सभी कार्यकर्ता अपने अपने स्थान को चले।

More Stories
श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की बड़ी परीक्षा: स्पिन के जाल से कैसे निकलेगा भारत, सिर्फ 3 खिलाड़ियों के पास है टेस्ट अनुभव
CGPSC SI Result 2026 जारी: 341 पदों के लिए 7,301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में चयनित, जानें आगे की पूरी प्रक्रिया
22 लाख का सौदा फंसा, 10 लाख की बयाना राशि भी नहीं मिली वापस! भिलाई स्टील प्लांट मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला