जांजगीर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को 12 हजार रुपए देने का वादा किया है। इसके लिए फॉर्म भरवाया जा रहा है, इस कार्य में नवागढ़ परियोजना के शिवरीनारायण के वार्ड नंबर 6 के एक आंगनबाड़ी की सहायिका देवकुमारी कर्ष भी यह फॉर्म महिलाओं से भरवा रही थी। इसकी शिकायत के बाद जांच की गई, जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आंगनबाड़ी की सहायिका को बर्खास्त कर दिया है।
विधानसभा चुनाव में दोनों ही राजनीतिक दलों ने महिलाओं के लिए खास घोषणा की है। भाजपा ने महतारी वंदन योजना के तहत विवाहिता महिला को प्रति माह एक हजार और साल में 12 हजार रुपए देने की घोषणा की है। भाजपा इसका एक फॉर्म भी घर-घर जाकर भरवा रही है। फॉर्म भरवाने वालों में भाजपा कार्यकर्ता तो हैं ही, समूह की महिलाओं व आंगनबाड़ी में कार्य करने वालों को भी शामिल कर लिया गया है।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक