April 18, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला, दहशत का माहौल!

छत विक्षत हालत में मिली लाश, प्रदेश में हाथी का कहर जारी!

दीवाली की खुशियां मातम में बदली

बलरामपुर :

इस वक्त की एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है! प्रदेश में लगातार हाथियों के हमले से लोगों की जान जा रही है और फसल का नुकसान अलग हो रहा है! ताजा मामला जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज के गांव की है जहां एक परिवार की दीवाली पर खुशियां मातम में बदल गई! परिवार के एक बुजुर्ग को हाथी ने कुचल कर बेरहमी से मार डाला! जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है!

आपको बता दें कि घटना बलरामपुर जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज की है! यहां हाथियों के हमले से ग्रामीणों की मौत और फसल नुकसान होना आम बात हो गई हैं!

सोमवार को वन परिक्षेत्र के गांव में एक बुजुर्ग सुबह सुबह शौच के लिए गया हुआ था, इसी दौरान एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया! बुजुर्ग हाथी के सामने बेबस हो गया और अपनी जान नहीं बचा पाया! वन विभाग अपनी नापा नाकामियों के चलते लोगों की जान नहीं बचा पा रहा है हाथियों के हमले लगातार हो रहे हैं जिससे प्रदेश भर में सैकड़ो लोगों ने अपनी जान कमा चुकी है