April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

सस्नेह रिश्ता ही हमारा असली धन-पुरंदर मिश्रा

रायपुर, दिवाली की रोशनी से लोकतंत्र का उत्सव भी जगमगा उठा है। नेताओं के चुनावी दौरा और जनसंपर्क में दीपोत्सव की झलक साफ दिख रही है। चुनाव प्रचार के दौरान रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने भी शुक्रवार को जनता के बीच जाकर एक अलग ही अंदाज में धनतेरस की शुभकामनाएं दी। लोगों से उन्होंने कहा, आपके और हमारे बीच का सस्नेह रिश्ता ही हमारा असली धन है, तेरस की आप सभी को शुभकामनाएं।

दिवाली की खुशियों में चुनावी उल्लास ने चार चांद लगा दिए हैं। चुनाव में जीत के लिए नेताओं में भी जबर्दस्त जुनून है। संबंधित क्षेत्र का ऐसा कोई कोना नहीं छूट रहा है, जहां तक नेता न पहुंच पा रहे हों। इसी बीच रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा भी सुबह-शाम दौरा और जनसंपर्क कर रहे हैं। सैकड़ों भाजपा कार्यकतार्ओं और समर्थकों की भीड़ लगातार उनके साथ चल रही है।

रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने शुक्रवार को सुबह भाजपा मंडल फाफाडीह क्षेत्र के राजीव गांधी वार्ड में धुआंधार दौरा किया। जनसंपर्क की शुरूआत उन्होंने शिव मंदिर, पारस नगर से की। इस बीच पारस नगर की सभी गलियों पर उत्साही समर्थकों ने जगह-जगह श्री मिश्रा का स्वागत किया। फूलमाला पहनाई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा, सबसे पहले आप सभी को समृद्धि का पर्व धनतेरस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपके और हमारे बीच का सस्नेह रिश्ता ही हमारा असली धन है, तेरस की आप सभी को शुभकामनाएं। आगे उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरु की है। इसलिए महिलाएं इस बार कमल छाप को वोट देने वाली हैं। भाजपा के घोषणा पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने जो गारंटी दी हैं, उसके प्रभाव से जनता का भारी जनसर्मथन मिल रहा है।