त्योहार का असली मजा तो टेस्टी और जायकेदार खाने में आता है। लेकिन सेलिब्रेशन के चक्कर में कई बार लोग ज्यादा खाना खा लेते हैं। नतीजा पेट में परेशानी। कभी अपच, पेट दर्द, गैस, कब्ज. उल्टी, मिचली जैसी समस्या परेशान करने लगती है। ऐसे में अगर आप दवाओं का सहारा नहीं लेते हैं तो इन आयुर्वेदिक नुस्खों को आजमा सकते हैं। जिसकी मदद से आपको पेट में होने वाली गड़बड़ से आराम मिलेगा।
पेट में गैस
पेट में अगर गैस बन गई है तो एक गिलास गर्म पानी में 5 ग्राम हींग मिलाकर इस गुनगुने पानी को पी जाएं। गैस को खत्म करने का ये सबसे बेस्ट आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खा है।
पेट में दर्द
पेट में अगर दर्द हो रहा है तो पुदीने के तेल की 2 बूंदों को गर्म पानी में मिलाकर पी जाएं। ये पेट फूलने, जकड़न और दर्द से राहत देगा।
खट्टी डकार
अगर खट्टी डकार परेशान कर रही है तो एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में पकाएं। जब ये पानी आधा हो जाए तो इसमे सेंधा नमक मिलाएं और पिएं। इसे पीने से खट्टी डकार और पेट की समस्याओं से राहत मिलता है।
नींबू और शहद
खाना पचाने में दिक्कत होती है तो त्योहार के टाइम हर दिन एक गिलास गर्म पानी में एक नींबू का रस मिलाएं और साथ में एक चम्मच शहद मिक्स करके पिएं। ये खाने को पचाने में मदद करने का इफेक्टिव तरीका है।
करी पत्ते
20-25 ताजा करी पत्ते लें और उन्हें ठंडे पानी से धो लें। अब इन धुले हुए करी पत्तों से रस निकाल लें। करी पत्तों का रस निकालने के लिए इन्हें इमामदस्ते में डालकर कूट लें। फिर किसी साफ कपड़े में रखकर निचोड़ें। अब इस रस में एक कप पानी और लगभग 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस मिक्सचर को फौरन पी जाएं। जिससे कि ये बासी ना होने पाएं। पेट खराब होने की स्थिति में यह मिश्रण मतली, उल्टी और पेट फूलने से राहत देता है।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक