केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश के धार और इंदौर जिले की यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशियों के पक्ष में लगभग चार सभाएं संबोधित करेंगे।
प्रदेश पार्टी की ओर से मुहैया करायी गयी जानकारी के अनुसार श्री शाह दिन में धार जिले के मनावर में पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के अवल्दा में रथसभा और बदनावर में चुनावी सभा लेंगे। वरिष्ठ भाजपा नेता धार जिला मुख्यालय पर भी सभा में शामिल होने के बाद देर शाम इंदौर जिले के देपालपुर क्षेत्र के बेटमा में लोगों को संबोधित करेंगे।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक