मुंबई, शेयर बाजार में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 767.22 अंक गिरकर 57,424.07 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 220 अंक घटकर 17,094.35 अंक पर खुला।
इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दबाव देखा गया। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 296.95 अंक टूटकर 25,087.85 और स्मॉलकैप सूचकांक 254.64 अंकों की गिरावट के साथ 28,928.29 अंक पर खुला।
उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 30.81 अंक टूटकर 58191.29 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 17.15 अंक उतरकर 17314.65 अंक पर रहा था।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला