रीनगर. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रात भर हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस ने सोमवार सुबह यह जानकारी दी हैं।
पुलिस ने आज यहां बताया कि अनंतनाग के तंगपावा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ रविवार देर रात मुठभेड़ शुरू हुई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “अभी चल रहे अभियान में दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया गया हैं।”
उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकवादियों और उनके समूह की पहचान नहीं हो पायी है।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला