चेन्नई . तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन रविवार को द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए।
द्रमुक महापरिषद ने सर्वसम्मति से श्री स्टालिन को दूसरी बार पार्टी के अध्यक्ष के रूप में चुना। कृषि मंत्री दुराई मुरुगन पुन: महासचिव और पूर्व केन्द्रीय टी आर बालू कोषाध्यक्ष चुने गए।
परिषद में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए पार्टी सांसद कनिमोझी को पदोन्नत करके पार्टी की उप महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा द्रमुक की आम परिषद की बैठक में पार्टी नेता दुरई मुरुगन को पार्टी महासचिव और टीआर बालू को कोषाध्यक्ष चुना गया है।सहकारिता मंत्री आई. पेरियासामी, उच्च शिक्षा मंत्री के. पोनमुडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री ए राजा और सांसद अंतियूर सेल्वराज को भी पदोन्न्त किया गया है।
पूर्व मंत्री सुब्बुलक्ष्मी जगदीशन ने हाल में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उसके स्थान पर सुश्री कनिमोझी को उप महासचिव चुना गया।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला