नयी दिल्ली. समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया।
वह 83 वर्ष के थे। वह पिछले करीब डेढ़ माह से अस्पताल में भर्ती थे। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और वह वेंटिलेटर पर थे।
श्री यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी, “मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे – श्री अखिलेश यादव”
केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रह चुके श्री यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई में हुआ था। वह इस समय मैनपुरी से सांसद थे।
यूपी में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है. सीएम योगी ने कहा कि, उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है. उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा .
सीएम योगी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया दुख
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह के पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके भाई रामगोपाल यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त की. सीएम योगी ने कहा कि,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदाई है.

More Stories
6 महीने में 72% रिटर्न देने वाला फार्मा स्टॉक! शानदार नतीजों के बाद रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा लॉरस लैब्स, आगे भी बड़ी तेजी की उम्मीद
रक्षाबंधन 2026 पर चंद्रग्रहण का साया? जानें राखी बांधने के शुभ समय और ग्रहण के असर की पूरी जानकारी
बिना ब्लड टेस्ट के भी जानें अपनी सेहत का हाल, शरीर देता है ये 8 बड़े हेल्दी संकेत