प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांकेर में चुनावी सभा ली. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बड़ा ऐलान किया. पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद मातृभाषा हिंदी में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई होगी. प्रधानमंत्री आवास योजना का काम तेज किया जाएगा. हर गरीब परिवारों को इसका लाभ मिलेगा. पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस कभी नेक नीयत से काम नहीं कर सकती. 10 साल पहले केंद्र सरकार में लाखों-करोड़ों के घोटाले करके कांग्रेस ने अपनी तिजोरी भर ली थी, लेकिन 10 साल में कांग्रेस की तिजोरी खाली हो गई इसलिए कांग्रेस शासित राज्य में वहां के लोगों को कांग्रेस लूट रही है. यहां पिछले पांच साल यही किया है. इस सरकार को अब बाहर का रास्ता दिखाना है.

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र