रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कांकेर दौरे पर आ रहे हैं. जारी कार्यक्रम के मुताबिक पीएम दोपहर 2 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से वे हेलीकॉप्टर से कांकेर के लिए प्रस्थान करेंगे. जहां दोपहर 3 बजे वे आमसभा को संबोधित करेंगे. बताया जा रहा है कि पीएम कांकेर में भाजपा का घोषणा पत्र जारी कर सकतें हैं. इसके बाद शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर से वे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और शाम 5 बजे प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली लौट जाएंगे. बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने मोर्चा संभाला हुआ है. पीएम आज कांकेर आ रहे हैं, वहीं 4 नवम्बर को मोदी फिर से प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे. इसके अलावा अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी फिर से छत्तीसगढ़ आएंगे. पीएम मोदी दुर्ग में आमसभा को संबोधित करेंगे तो सीएम योगी कई विधानसभाओं का दौरा करेंगे. साथ ही अमित शाह रायपुर और बस्तर का दौरा कर सकते हैं.

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ