बिना बायोमेट्रिक के होगी खरीदी, आदेश जारी!
रायपुर :
छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है!
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है।
आपको बता दें कि इस साल बिना बायोमेट्रिक के ही धान खरीदी की जाएगी,
धान खरीदी केंद्रो में बायोमेट्रिक सिस्टम नहीं लग सका है।
छत्तीसगढ में जारी विधानसभा चुनाव के बीच आज 1 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो रही है। हालांकि, खरीदी केंद्रों में बायोमेट्रिक सिस्टम नहीं लग पाने के चलते धान खरीदी बिना बायोमेट्रिक के ही धान खरीदी की जाएगी।
खरीदी शुरू होने से ठीक एक दिन पहले खाद्य विभाग की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि विभाग की ओर से पहले जारी निर्देश के तहत
वर्ष 23-24 में धान खरीदी में बायोमेट्रिक व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ की ओर से पत्र लिखकर बताया गया कि धान खरीदी के लिए उपार्जन केंद्रों में बायोमेट्रिक उपकरण और दूसरे सिस्टम नहीं लगाए जा सके हैं, इसलिए इस वर्ष भी पिछले साल की तरह बिना बायोमेट्रिक सिस्टम के ही धान खरीदी की जाएगी!

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ