August 4, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

राजेश साहू द्वारा काटी गई कालोनियों में प्लाट की रजिस्ट्री के लिए उपभोक्ता परेशान!

इंदौर // फारूक मंसूरी :

इंदौर शहर में स्थित कालोनी धन सिटी, धन रेसीडेंसी ‘ धन प्राइम ‘ एवम धन डेस्टिनेशन ‘ कालोनिया जिनका मालिक राजेश साहू है जिसके द्वारा कालोनियां का निर्माण किया गया एवं लगभग सभी प्लाटो का भी हो गया परंतु खरीदार को उनके प्लाट की रजिस्ट्री नही मिल पा रही है एवं जब भी खरीदार कालोनिनाइजर राजेश साहू के पास अपने कागजों के लिए जाते है तो उन्हें बस अस्वास्न मिलता है जिससे तंग आ कर प्लाट के खरीदार ने शिप्रा थाने में कंप्लेन भी करी परंतु कालोनाइजर राजेश साहू आज भी स्वतंत्र घूम रहा है उसके खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कारवाही नही की गई है!

जब हमारे संवाददाता द्वारा कालोनी सेल्स डायरेक्टर अमित हार्डिया से चर्चा की गई तो उन्होंने हमे बताया की राजेश साहू द्वारा जब कालोनी में प्लाट बेचे गए! जब कालोनी में किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं आई थी एवम अभी वर्तमान में भी भवन निर्माण की अनुमति कालोनी में प्राप्त नहीं एवं जब लोगो द्वारा प्लाट खरीदे गए तब लोगो को यह कहा गया की अभी आप मात्र टोकन अमाउंट दीजिए एवं जब कालोनी का निर्माण होगा जब आप को पूरा पेमेंट देना है , परंतु लोगो द्वारा पूरा पेमेंट देने के बाद भी उन्हें अपने प्लाट की रजिस्ट्री नही मिल रही है!

संवाददाता द्वारा पूछने पर अमित हार्डिया ने हमे बताया की जब में राजेश साहू के पास गया की आप लोगो की रजिस्ट्री दीजिए तो उन्हे भी धमकी दी गई एवं अमित जी ने हमे बताया की जब प्लाट बेचे गए तब प्लाट की कीमत 500 रुपए स्क्वायर फीट थी आज वहा कीमत 2500 से अधिक हो चुकी जिससे राजेश साहू को लालच आ गया है एवं जनता को लूटना चाहता है एवं अमित जी इसके खिलाफ कलेक्टर कार्यालय कैमिसनर कार्यलय एवम एमआईजी थाने में आवेदन दिए हे परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है!