बसना -सांकरा//दि बीबीसी लाइव/भूपेंद्र वैष्णव :
महासमुन्द जिला मेँ अवैध रेत उत्तखन्न की लगातार शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक महासमुंद भोजराम पटेल द्वारा जिला के समस्त थाना /चौकी प्रभारीयों को उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
जिसके तारतम्य मेँ दिनाँक 07/10/2022 को थाना प्रभारी सांकरा आशिष वाशनिक द्वारा अभियान चलाकर 06 ट्रेक्टर चालकों को ट्रेक्टर समेत अवैध रेत परिवहन करते रोका गया, जिसे थाना सांकरा मेँ विधिवत 102 जा. फौ.की कार्यवाही कर खनिज विभाग के सुपुर्द किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द भोजराम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा प्रेमलाल साहू के निर्देशन मेँ थाना प्रभारी सांकरा आशीष वाशनिक, सउनि राजेंद्र भोई, प्रधान आर. भोजराज प्रधान,बाजीपाल बाघ, आर. जितेश साहू,दिलीप पटेल, ब्रजेश बाघ, कमल साहू, व अन्य सांकरा पुलिस द्वारा किया गया।

More Stories
प्रकाश राज का बड़ा दावा- वोटर लिस्ट से हटाया गया नाम, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल; अब चुनाव अधिकारियों के जवाब का इंतजार
‘हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा’! PM मोदी की देशवासियों से खास अपील, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों को दें श्रद्धांजलि
YouTube Monetization पर बड़ा बदलाव! 4,000 नहीं अब 8,000 घंटे चाहिए होंगे, Shorts क्रिएटर्स की भी बढ़ेगी टेंशन