30 साल पहले जिस वार्ड से पार्षद बनाकर राजनीतिक कैरियर का शुभारंभ किया, आज उसी वार्ड से जनसंपर्क अभियान का किया श्री गणेश
कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के विधानसभा से ज्यादा इंदौर विधानसभा 2 में विकास हुआ- रमेश मेंदोला
इंदौर// गुलनाज शेख :
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने महा जनसंपर्क अभियान का आज से श्रीगणेश किया! विधानसभा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने देव दर्शन एवं गौसेवा कर अपने जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया I
महा जनसंपर्क अभियान शुरू करने के पहले प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने भगवान भोलेनाथ, माता भगवती,श्री राम भक्त हनुमान मंदिर में संकट मोचन की पूजा अर्चना कर अपने विजयरथ को आगे बढ़ाने के लिए आशीर्वाद लिया। इस दौरान हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने दादा को सवा लाख मतों से विजय श्री दिलाने का संकल्प लेते हुए जमकर नारेबाजी की!
क्षेत्र की जनता ने अपने लाडले नेता का किया भव्य स्वागत–
जनसंपर्क अभियान के दौरान क्षेत्र की जनता ने अपने लाडले नेता पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत कियाI जनसंपर्क के दौरान दादा जहां भी आशीर्वाद लेने जाते वहां पर जनता ने उनका आत्मीय स्वागत वंदन अभिनंदन कर उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया, क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ताओं ने दादा दयालु को एक लाख से अधिक मतों से विजय श्री दिलाने के संकल्प के साथ उन्हे जीत का आशीर्वाद दिया। अपने लाडले नेता को अपने क्षेत्र में पाकर क्षेत्र की जनता में अपार उत्साह देखा गया। कई लोगों ने तो अपने जनप्रिय नेता पर पुष्प वर्षा कर फूलों से तुलादान भी किया।
जिस वार्ड से पार्षद बनाकर अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की,आज उसी वार्ड से आज महाजन संपर्क अभियान का किया शुभारंभ
आपको बता दें कि तीस साल पहले श्री रमेश मेंदोला ने जिस वार्ड से चुनाव जीत कर पार्षद बने और अपने राजनीतिक करियर का शुभारंभ किया, आज उसी वार्ड से अपने महा जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ कर जनता से अपने विजय रथ को आगे बढ़ाने एवं ऐतिहासिक मतों से विजय श्री प्राप्त करने के लिए जनता का आशीर्वाद मांगा, तो वहीं वार्ड के युवा बुजुर्ग माता एवं बहनों ने भी अपने लाडले नेता को दुलार करते हुए उन्हें प्रदेश में सर्वाधिक मतों से विजय श्री का आशीर्वाद दिया।
कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा काम विधानसभा क्षेत्र 2 में हुए
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला जी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र 2 इंदौर ही नहीं प्रदेश का सबसे नंबर 1 विधानसभा क्षेत्र है।यहां भाजपा के शासन में इतना विकास हुआ जितना की कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में नहीं करवाया। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ सिर्फ विकास के बारे में बातें और वादे करते हैं लेकिन विधानसभा क्षेत्र 2 में हमने विकास करके दिखाया है। पिछड़े हुए और मिल क्षेत्र को शहर का नंबर वन और प्रदेश का सबसे विकसित क्षेत्र बनाया हैI
भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने माता बहनों एवं बेटियों की उतारी आरती–
माताएं-बहनें हमेशा भाइयों और बेटों की आरती उतारकर विजय का आशीर्वाद देती है, पर आज मैने ये प्रथा बदल दी।आज जनसंपर्क के दौरान मैने माताओं और बहनों की आरती की तो उनके चेहरे खुशी से चमक उठे, माताओं-बहनों का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरा सबसे बड़ा संबल, मेरी ताकत और पूंजी है। आज छोटी भमोरी से जनसंपर्क शुरू किया तो क्षेत्र की लाड़ली बहनों और माताओं का स्नेह बरस पड़ा। आपके स्नेह के नेह से भीग रहा हूं।
इस दौरान निगम सभापति मुन्ना लाल यादव, एमआईसी सदस्य जीतू यादव ,एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़ ,पार्षद मनोज मिश्रा, सुरेश कुरवडे जी, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे , प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट सुमित मिश्रा ,पार्षद ज्योति शरद पवार,युवा मोर्चा नगर महामंत्री निक्की राय, महिला मोर्चा नगर उपाध्यक्ष राधा राठौर ,अभिषेक गुप्ता , मंडल अध्यक्ष लक्की चौकसे, वार्ड अध्यक्ष कृष्ण,गणेश गोयल, राजू चौहान,संतोष मालवीय, रोहन कलेजी मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, नितिन कुशवाहा पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, विकास कुशवाहा, जीतू कुशवाहा जी, सचिन नरवरिया, श्रीमती रंजना यादव , श्रीमती सुनीता चौहान , जितेंद्र सिंह मंडोला पूर्व पार्षद, सुजान सिंह शेखावत मंडल प्रभारी,अंकित यादव , रोहित चौधरी विधानसभाप्रभारी, आदित्य पांडे , महिला मोर्चा सविता कुशवाहा,वार्ड अध्यक्ष रवि, दिनेश प्रजापत , नगर उपाध्यक्ष गायत्री , मयूरी शर्मा, विजेंद्र सिंह परिहार, आशा दीदी, लियूस यादव जी,कमलेश शर्मा,संगीता पाटिल, महिला मोर्चा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू जायसवाल,पूजा पाटीदार एवं कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
गर्मी में होने वाली हर समस्या का सरल हर्बल इलाज: सनबर्न से लेकर सिरदर्द तक!
गोविंदा के परिवार में खुशी, कृष्णा अभिषेक और सुनीता आहूजा का विवाद खत्म, कश्मीरा शाह का बयान सुर्खियों में
GQG पार्टनर्स का अडानी ग्रुप पर भरोसा बरकरार, FII की बिकवाली के बावजूद इन स्टॉक में बढ़ाई हिस्सेदारी