पार्टी ने अपना प्रत्यासी घोषित कर दिया चुनाव लड़ने का मौका
राजनीति गलियारों में हलचल
सरायपाली :
आगामी विधानसभा चुनाव मैं टिकट को लेकर मारामारी घमासान जारी है, कोई किसी की टिकट काटने की मांग कर रहा है तो कोई अपनी सीट बचाने की मांग कर रहा है!
वर्तमान विधायक किस्मत लाल नंद को कांग्रेस पार्टी ने टिकट नहीं दिया जिसके नाराजगी के चलते आज वे जोगी कांग्रेस में शामिल हो गए!
जोगी कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्यासी घोषित कर दिया है वे चुनाव लड़ने जा रहे है!
राजनीति गलियारों में हलचल–
आपको बता दें कि विधायक किस्मत लाल नंद को दोबारा कांग्रेस से टिकट नही मिलने पर वे नाराज चल रहे थे कांग्रेस ने सरायपाली विधानसभा से अपना प्रत्याशी चातुरी नंद को बनाया है!
मिली जानकारी अनुसार कल ही किस्मत लाल नंद ने गाडा समाज की बैठक में किसी अन्य पार्टी से चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे और आज ही उन्होंने जनता कांग्रेस का दामन थाम लिया और पार्टी ने उन्हें आधिकारिक तौर पर अपना प्रत्यासी भी घोषित कर दिया है!
आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में सरायपाली में त्रिकोणी मुकाबला देखने को मिल सकता है, जिसमें बीजेपी से सरल कोसरिया, कांग्रेस प्रत्यासी चातुरी नंद पर जनता कितना भरोसा करती है।

More Stories
8 साल का इंतजार खत्म! ऑक्सीजोन से हटाए गए 69 दुकानदारों को मिलेगी नई दुकान, महापौर ने दिए बड़े निर्देश
76% दिव्यांगता भी नहीं रोक सकी हौसला! बैटरी ट्राइसाइकिल ने बदल दी नर्मेश की जिंदगी, बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
79 साल का इंतजार खत्म! भिरागांव को मिली 703 लाख की पक्की सड़क, ग्रामीणों में खुशी की लहर