April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

फिर टॉपलेस हुईं उर्फी, इस बार बदन ढकने के लिए किया इस चीज का इस्तेमाल, लोग बोले- ‘पीके की बहन’

टीवी एक्ट्रेस और इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद हमेशा ही अपने बोल्ड आउटफिट को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। आए दिन उर्फी के बोल्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उर्फी ने भले ही अपने करियर की शुरुआत एक एक्ट्रेस के तौर पर की हो, लेकिन उन्हें सही मायने पहचान पहचान उनके कपड़ों की वजह से मिली है। अब तक उर्फी ने ब्लेड से लेकर कांच जैसी खतरनाक चीजों से अपने लिए ड्रेस बनाकर लोगों के होश उड़ाए हैं। वह कब क्या पहन कर सामने आ जाएं इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है। इसी बीच एक बार फिर उर्फी ने अपना नया कारनामा दिखाया है। उनका लेटेस्ट लुक देखकर आप भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं  कर पाएंगे। उर्फी का नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टॉपलेस होकर उर्फी ने कीबोर्ड से खुद को किया कवर
उर्फी जावेद की ड्रेसिंग सेंस का जवाब नहीं है। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्फी इस बार अपना बदन ढकने के लिए कीबोर्ड का इस्तेमाल किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी ने टॉपलेस होकर की-बोर्ड को फ्रंट पर लटकाया हुआ है। कीबोर्ड को उर्फी ने ब्रालेट की तरह यूज किया है। वहीं, की-बोर्ड को बटन को निकाल कर एक्ट्रेस ने उसे अपनी पैंट पर चिपका कर डिजाइन दिया है। इसके साथ उर्फी ने अपने बालों को पूरा कर स्टाइल दिया। साथ ही उन्होंने न्यूड मेकअप किया है। एक्ट्रेस का लुक देखकर लोगों के होश उड़े हैं।