
इंदौर :
इंदौर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल मची हुई है, जहां भारतीय जनता पार्टी ने 136 नाम की घोषणा कर दी वहीं कांग्रेस ने अभी तक अपने पत्ते खोले नहीं है पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ द्वारा बताया जा रहा है कि नवरात्रि के पूर्व शीघ्र ही कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी!
इसी कार्यक्रम में हाल ही में सेवानिवृत हुए कांग्रेस विचारधारा के पोशाक शिक्षक हरिराम चौहान जो की वरिष्ठ समाज सेवी एवं अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े होकर सर्वहारा समाज एवं शासकीय सेवकों के बीच लोकप्रिय रहे हैं उनका नाम आगर मालवा एवं महू विधानसभा 209 के लिए श्री राम किशोर शुक्ला पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार सुंदरलाल पटेल विजेंद्र चौहान आदि के साथ प्रमुखता से चल रहा है!
श्री हरिराम चौहान ने अपने साथियों के साथ ग्रामीण क्षेत्र एवं कुछ नगर पंचायत के वार्डों में जनसंपर्क शुरू कर दिया है वैसे महू विधानसभा में श्री हरिराम चौहान के साथ रामकिशोर शुक्ला एवं विजेंद्र चौहान के नाम प्रमुखता से चल रहे हैं वहीं पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार जो कि पिछले तीन चुनाव हार चुके हैं वह भी आशा लगाए बैठे हैं किसी के साथ लगभग 10, 12 अन्य लोग भी अपने दावेदारी प्रस्तुत कर चुके हैं!
मिली जानकारी अनुसार अनेक साहित्यिक संस्थाओ एवं अन्य सामाजिक संगठन ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी को चौहान के पक्ष में पत्र भेजें गये है वहीं श्री सुंदरलाल पटेल अपने द्वारा किए गए बेरछा एवं हेमा रेंज के अंतर्गत किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय दिखाई दे रहे हैं!
विजेंद्र चौहान अपनी परिवर्तन यात्रा के माध्यम से महू विधानसभा के अनेक गांवों में भ्रमण कर कांग्रेस के पक्ष में वातावरण निर्मित कर रहे हैं मिली जानकारी के अनुसार श्री हरिराम चौहान भी अपनी सक्रियता क्षेत्र में बनाए हुए।

More Stories
व्यक्तियों को रोजगार चाहने वाला बनने के बजाय रोजगार देने वाला बनाएं – केन्द्रीय मंत्री ओंराव
साय कैबिनेट की बैठक में 9 बड़े फैसले, जानें क्या हैं ये निर्णय
गर्मी में होने वाली हर समस्या का सरल हर्बल इलाज: सनबर्न से लेकर सिरदर्द तक!