न्यूजीलैंड बनाम बंगलादेश आईसीसी विश्वकप के 11वें एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले में न्यूजीलैंड की ओर से कप्तानी करने आए केन विलियमसन ने शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
दोनों ही टीमों ने आज के मुकाबले के लिए एक-एक बदलाव किये है। विलियमसन को विल यंग की जगह टीम में शामिल किया हैं। इसलिए न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र ओपनिंग कर सकते हैं। बंगलादेश ने भी महेदी हसन की जगह महमूदुल्लाह को मौका दिया हैं।
बंगलादेश:
लिट्टन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेट कीपर), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान
न्यूजीलैंड:
डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और ट्रेंट बोल्ट

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ