नयी दिल्ली. वर्ष 2014 से देशभर में मिशन इंद्रधनुष में अब तक 5.06 करोड़ बच्चों और 1.25 करोड़ गर्भवती महिलाओं को खसरा और रुबैला का टीका लगाया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि मिशन इंद्रधनुष के 11 चरण पूरे हो चुके हैं। 12 वां चरण अभी चल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 5.06 करोड़ से अधिक बच्चों और 1.25 करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं को खसरा और रुबैला का टीका लगाया जा चुका है।
वर्ष 2023 तक खसरा और रूबेला उन्मूलन के लक्ष्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पंजाब को छोड़कर सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश 14 अक्टूबर तक अभियान के सभी तीन दौर समाप्त कर लेंगे।

More Stories
महासमुंद में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल-ढाबों की जांच में मिली खामियां; पनीर का लिया गया सैंपल
रायपुर में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या: चरित्र पर शक में प्रेमी ने दुपट्टे से घोंटा गला, खेत में डुबोकर ली जान; 24 घंटे में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में LPG का नया दौर: 15 अगस्त से मिलेगा 10 किलो का स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर, ऐप से बुकिंग और 4 घंटे में डिलीवरी का दावा